मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। मां शीतला धाम पर पिछले दिनों हुई चोरी के खुलासे को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने खुशी जताई कहा कि यह हमारे धर्म की जीत है और मऊ पुलिस की सराहना किया। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पारसमणी उर्फ दीपू सिंह अपने संगठन के पदाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया। साथ ही नगर कोतवाल अनिल सिंह व एसओजी प्रभारी प्रमोद सिंह का भी सम्मानित किया। सम्मान के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए पारसमणी ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से हमारे जिले की पुलिस पूरी ऊर्जा में है। हम यह कह सकते हैं कि हमारे जिले की पुलिस की बागडोर एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अफसर इलामार जी के हाथ में है। इसी के साथ इस चोरी के खुलासे को लेकर नगर कोतवाल अनिल सिंह व एसओजी प्रभारी प्रमोद सिंह की जितनी बड़ाई की जाए कम है। कहां की मेरी जिला प्रशासन से यही मांग है कि अपना हस्तक्षेप करके शीतला माता धाम का विवाद समाप्त कराके मंदिर निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराये।
