एमन्यूज 24 का अनुमान परिणाम में बदला
मुरली मनोहर पाण्डेय
बलिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज अपने जिलाध्यक्षों की घोषणा की गयी। जिसके क्रम जहां मऊ जनपद की जिम्मेदारी रामआसरे मौर्य को सौंपी गयी वहीं संजय मिश्रा को बलिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा की सांगठनिक रणनीति को लेकर एम न्यूज द्वारा की गई पड़ताल और एम न्यूज 24 द्वारा लगाया गया अनुमान परिणाम का रूप लिया है, जिस बात की काफी चर्चा भी की जा रही है।
