अवैध हथियार के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। रानीपुर पुलिस ने होली और रमजान से पहले एक बड़ी कार्रवाई में अवैध हथियार के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।
12 मार्च की रात को उप-निरीक्षक अख्तर अली और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिक्स लेन पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनूप गौड़ बताया, जो सुरहुरपुर गांव, थाना मुबारकपुर गोहना, मऊ का रहने वाला है। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया।
थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी की अपाचे मोटरसाइकिल को भी धारा 207 MV ACT के तहत जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना किया गया। आगे की जांच पड़ताल की कार्रवाई की जा रही है।
