रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ के शीतला माता धाम में हुई चोरी का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को मंदिर समिति ने सम्मानित किया। मंदिर परिसर के एक हॉल में विशेष समारोह का आयोजन किया गया।
एसपी इलामारन जी. मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उनके साथ एएसपी महेश सिंह अत्रि, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे और नगर कोतवाल अनिल कुमार सिंह भी मौजूद थे। मंदिर समिति ने थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और एसओजी टीम के सभी सदस्यों का सम्मान किया। समिति ने एसपी इलामारन जी. के नेतृत्व में की गई कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम पर माता शीतला का आशीर्वाद सदैव बना रहे।
मंदिर समिति ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया था। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चोरी करने वाले दोनों चोरों को पकड़ कर चोरी का पूरा सामान पुलिस ने बरामद कर लिया।

