रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
चित्रकूट के मऊ क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय ततवार में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, कुकर, थालियां और अन्य बर्तन चुरा लिए। इतना ही नहीं, खेल सामग्री और राशन भी ले गए।
प्रधानाध्यापक उमेश मिश्रा और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवदर्शन ने बताया कि जब वे सुबह स्कूल पहुंचे तो कार्यालय और अन्य कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने स्कूल के दरवाजे और खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।
यह इस स्कूल में तीसरी चोरी है। इससे पहले 2 फरवरी 2024 और 9 अक्टूबर 2021 को भी यहां चोरी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मऊ थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने कहा है कि वे जल्द ही चोरी का खुलासा करेंगे।

