रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बेल्थरा रोड तहसील के उभाव थाना क्षेत्र के एक विद्यालय पर सीबीएसई 10वीं की बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची छात्रा को स्कूल के पूर्व शिक्षक द्वारा बहला फूसला कर लेकर भागने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है छात्रा को भगाने के मामले में उभाव थाना में तीन शिक्षकों के खिलाफ नाम जद मुकदमा पंजीकृत किया गया है प्राप्त जानकारी एवं दर्ज मुकदमा के अनुसार छात्रा बीते 25 फरवरी को दशवीं की परीक्षा देने घर से निकली लेकिन घर वापस नहीं पहुंची जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने उसकी देर शाम तक तलाश करते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली किशोरी के पिता के लिखित तहरीर पर उभाव पुलिस ने देर रात आरोपी पूर्व शिक्षक समेत भागने में सहयोग करने वाले स्कूल के दो अन्य साथी शिक्षकों के खिलाफ नाम जद मुकदमा दर्ज कर लिया है थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है जानकारी देती हुवे कहा कि किशोरी अभी नाबालिक है और उसकी उम्र महज 16 वर्ष ही है मुकदमा दर्ज होने के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है लोग कह रहे हैं कि अब शिक्षक और छात्रा के बीच के रिश्ते भी कलंकित होते जा रहे हैं।
.jpeg)