रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। चित्रकूट जिले की मऊ तहसील में ईद का त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। मऊ कस्बे की ईदगाह में मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा की। बरगढ़ समेत तहसील के अन्य स्थानों पर भी ईद की नमाज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। दोनों समुदायों ने मिलजुल कर त्योहार मनाया और सामुदायिक सद्भाव की मिसाल पेश की।
प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मऊ के उप जिला अधिकारी सौरभ यादव मौके पर मौजूद रहे। थाना प्रभारी मऊ विनोद कुमार राय और बरगढ़ थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। तहसीलदार राम सुथार और नायब तहसीलदार हिमांशु द्विवेदी की निगरानी में पूरा त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
