रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
रानीपुर ब्लॉक के ग्राम सभा पलिया स्थित पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक विशेष अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के संपर्क मार्ग की साफ-सफाई की।
आसपास के क्षेत्रों की सफाई कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, प्राचार्य डॉ. संजय कुमार मिश्रा और प्रबंधक श्री राम विलास दुबे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय की सड़क समेत आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। मौसम परिवर्तन के दौरान झाड़ियों में मच्छरों के पनपने से बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। छात्रों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि समाज में एकजुटता लाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि ये आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे।







