रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। बलिया के बांसडीह विधानसभा के चोरकैंड, मल्होवा में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) चर्चा बैठक का आयोजन हुआ। सलेमपुर सांसद रामाशंकर राजभर ने डबल इंजन सरकार पर संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
सांसद बोले- सहयोगी दलों में आरक्षण करने की बात नहीं है राजभर ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सत्ता में बैठे सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें गरीबों और आरक्षण की बात करने की हिम्मत नहीं है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि संविधान ने सभी को समान अधिकार दिए हैं। मौजूदा सरकार आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के लिए बने आरक्षण को धीरे-धीरे खत्म करने का षड्यंत्र हो रहा है। चौधरी बोले- सहयोगी दल सत्ता का सुख भोग रहे है।
चौधरी ने सत्ता में शामिल सहयोगी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि वे सिर्फ सत्ता का सुख भोग रहे हैं। गरीबों की आवाज उठाने की हिम्मत नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान और गरीबों के हक की रक्षा के लिए सभी समाज को एकजुट होना चाहिए। साथ ही जनता से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की। जन चौपाल में ये लोग उपस्थित रहे।
पीडीए बैठक के दौरान सपा विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह लालसाहब, आशीष सिंह, संकल्प सिंह, प्रभात मोर्य, चंदन सिंह, बच्चा लाल फौजी, बिनय गोंड़, रविकांत राम, मुस्तफा यादव, रामाश्रय पासवान, मुहम्मद हुसैन, मनोहर प्रसाद, कमलेश सिंह, शुशील रजक, जयप्रकाश कुशवाहा, शशिकांत वर्मा मनोज रजक, गोलू वर्मा, विजय राठौर, जहीर अहमद, मुन्ना गोंड़, आदि रहे। संचालन चंद्रशेखर यादव ने किया।
