रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। चित्रकूट के मऊ तहसील क्षेत्र में गौशाला से छूटे गौवंश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कलचिहा गांव के किसान सुख सागर पांडेय ने एसडीएम सौरभ यादव को प्रार्थना पत्र सौंपा है। किसान ने बताया कि गौशाला से छोड़े गए गौवंश ने उनकी पांच बीघा गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया। इससे उन्हें करीब 75 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।सुबह जब वे गौशाला में गए तो वहां एक भी पशु मौजूद नहीं था। पीड़ित किसान ने एसडीएम से ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
साथ ही फसल के नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक मुआवजे की भी मांग की है। किसान का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब गौशाला के पशुओं ने उनकी फसल को नुकसान पहुंचाया है।
