मांगलिक कार्यक्रम से लौटते वक्त देवस्थली के पास हुआ घटना
रिपोर्ट : विद्यानंद
बलिया। बृहस्पतिवार की देर रात बलिया-रसड़ा मार्ग पर देवस्थली स्कूल के समीप मांगलिक कार्यक्रम से लौटते वक्त बाइक सवार चाचा-भतीजा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे चाचा-भतीजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को रसड़ा सीएचसी पहुँचाया, जहां चिकित्सक ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया।
