रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर- खीरी। नवागंतुक थानाध्यक्ष महिला थाना श्रद्धा सिंह ने काउंसलर के सहयोग से 06 जोड़े पति-पत्नी की काउंसलिंग के जरिए विदाई कराई गई है |
बताते चलें जनपद के मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में महिला थाना पर नवागंतुक धानाध्यक्ष महिला थाना श्रद्धा सिंह द्वारा बैठक कर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साक्षी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के शिकायती प्रार्थनापत्रों में काउंसलर श्रीमती नीति गुप्ता,सुश्री कुसुम गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी के सहयोग से 06 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है,।
साथ ऐसे में मामले जिसमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने के लिए दोनों पक्षों की सहमति से समय दिया गया है। सुलह से विदाई करने में , महिला आरक्षी सारिका चौहान , महिला आरक्षी बबली पवार का काफी सराहनी सहयोग रहा है।

