भारत के इतिहास में जन्मे कई सारे महापुरुषों में से एक बड़ा नाम है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का : उमेश चन्द्र तिवारी
मुरली मनोहर पांडेय
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती पर आज प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ए.आर. कोऑपरेटिव, सहायक युवा कल्याण अधिकारी, जिला बचत अधिकारी डॉक्टर शैलेश कुमार, लेखाकार ग्राम्य विकास अभिकरण जयनाथ प्रसाद, नाजिर विकास भवन धनेश कुमार चौहान सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया।
गोष्टी के दौरान प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के इतिहास में जन्मे कई सारे महापुरुषों में से एक बड़ा नाम है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का, जिन्होंने समाज, शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था की दिशा में कई बदलाव किया। डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर ऐसे ही एक महान विचारक, समाज सुधारक, और संविधान निर्माता थे, जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। हर वर्ष 14 अप्रैल को पूरे भारत में अंबेडकर जयंती मनाई जाती है। उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि समानता मनुष्य के अधिकारों, सामाजिक न्याय के ध्वजवाहक भारत रत्न डॉक्टर बीआर अंबेडकर ने कहा था, मैं मूर्तियों में नहीं किताबों में हूं। मुझे पूजने की नहीं पढ़ने की जरूरत है।
इसके तत्पश्चात सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत का संविधान उद्देशिका का शपथ दिलाई गई, कि हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, प्राप्त करने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला बचत अधिकारी डॉक्टर शैलेश कुमार, सहायक युवा कल्याण अधिकारी तथा ए.आर. कोआपरेटिव सहित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन से संबंधित विचारों को रखा। इसके अलावा जिला सूचना कार्यालय में जिला सूचना अधिकारी डॉक्टर धनपाल सिंह एवं जिला सूचना कार्यालय के समस्त कर्मचारियों द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ए.आर. कोऑपरेटिव, जिला बचत अधिकारी डॉक्टर शैलेश कुमार, सहायक युवा कल्याण अधिकारी, लेखाकार ग्राम्य विकास अभिकरण जय नाथ प्रसाद, नाजिर विकास भवन धनेश कुमार चौहान सहित विकास भवन परिसर में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।

