रिपोर्ट : बीके सिंह
खीरी। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज दिनांक 20.04.2025 को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा 02 अदद प्लास्टिक की पिपियों में करीब 10-10 लीटर अवैध कच्ची नाजायज शराब के साथ 02 नफर अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर क्रमशः मु0अ0सं0 110/2025, 111/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मैगलगंज खीरी में पंजीकृत कर गिरफ्तार शुदा अभियुक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण-*
1. पुष्पा पत्नी देवकरन नि0ग्राम मेंहदा थाना मैगलगंज जनपद खीरी
2. पूनम पत्नी सत्यपाल नि0ग्राम बरगदिया थाना मैगलगंज जनपद खीरी
*बरामदगी :-*
20 लीटर अवैध शराब
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1.उ0नि0 प्रेमचन्द्र रावत थाना मैगलगंज जनपद खीरी
2.का0 रविकान्त यादव थाना मैगलगंज जनपद खीरी
3.का0 बृजेश तिवारी थाना मैगलगंज जनपद खीरी
4.म0आ0 मोनिका सिंह थाना मैगलगंज जनपद खीरी

