रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। मऊ के रानीपुर ब्लॉक स्थित पलिया ग्राम सभा में हिंदू एवं क्षत्रिय संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह ने की। संगठनों ने समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा राणा सांगा के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध किया।
ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सनातन धर्म और महापुरुष के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर हजारों की संख्या में लोग एकत्र होंगे। सपा सांसद द्वारा माफी न मांगने से सनातन धर्म के लोगों में रोष है।संगठन के नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चुप्पी साधे हुए हैं। बैठक में यह भी कहा गया कि जिन महापुरुषों ने देश के लिए बलिदान दिया, उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में बृजेश सिंह, रविंद्र सिंह, शक्ति सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह और सुनील सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
