रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। कोपागंज में स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय प्रथम कोपा कोहना के 500 छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। भाजपा और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कक्षा एक में 9 बच्चों का नामांकन किया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में उत्कृष्ट सुविधाएं हैं जो निजी विद्यालयों को टक्कर देती हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने का आग्रह किया।रैली कोपागंज बाजार के भरतमिलाप चौक, चमन रोड, भातकोल मोड़ और कसारा मोड़ होते हुए विद्यालय वापस पहुंची। छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर 'आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे' के नारे लगाए। प्रधानाध्यापक ने मार्ग में लोगों को बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।रैली की समाप्ति पर बच्चों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, साधना, सुनीता, शशिप्रभा, विनीता और विद्यालय के अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
