रिपोर्ट : बीके सिंह
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सांसद रामजीलाल सुमन से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद के आवास पर हुआ हमला और उसके बाद खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था। उन्होंने दावा किया कि इसमें भीड़ को कठपुतली की तरह का इस्तेमाल किया गया, जिनका धागा लखनऊ या दिल्ली के हाथों में था।

