रिपोर्ट ; बीके सिंह
लखीमपुर-खीरी। सविनय निवेदन है कि प्रार्थी सन्दीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम खैरीपुरवा थाना फूलबेहड़ जिला खीरी का है। प्रार्थी की गर्भवती पत्नी दिनांक 09.04. 2025 की रात अपनी ससुराल से चोरी-चुपके अपने मायके चली गयी, प्रार्थी ने काफी तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका, तब प्रार्थी ने एक प्रार्थना पत्र श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय, थाना फूलबेहड़ जिला खीरी को गुमशुदगी दर्ज कराने हेतु दिया, थाना हाजा की पुलिस ने प्रार्थी का प्रार्थना पत्र लेने से मना कर दिया तब प्रार्थी ने एक प्रार्थना पत्र उसी दिन श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, खीरी को दिया जिस पर श्रीमानजी द्वारा संज्ञान लेंते हुए थाना हाजा की पुंलिस को गुमशुदगी दर्ज करने के बावत् आदेशित किया था, इस बात से थानाध्यक्ष महोदय, थाना फूलबेहड़ जिला खीरी नाराज हो गये तथा प्रार्थी को फोन करके थाने पर बुलाया प्रार्थी थाने पर पहुंचा तो थाने की पुलिस ने प्रार्थी को बेतहाशा मारना-पीटना शुरू कर दिया। प्रार्थी रोया चिल्लाया तो प्रार्थी के मुह में कपड़ा ठूस कर पैरों पर काफी डण्डे मारे तथा प्रार्थी के नाखून कूच दिये और गन्दी गन्दी गालियां देते हुए कहा कि तुमको इतना मारेगे कि दुबारा तुम पुलिस अधीक्षक के पास जाने लायक नहीं बचोगे। उक्त घटना से प्रार्थी को काफी चोटे आयी है, प्रार्थी काफी भयभीत है।