रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। निघासन मझगई थाना छेत्र के गांव बम्हनपुर दुर्गा माता मन्दिर से टेढ़ी घाट सरयू नदी तक हजारों महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गईं। जिसमें माता रानी के हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ माता रानी के भजनों के साथ पद यात्रा करते हुए जल भर कर माता दुर्गा मन्दिर बम्हनपुर प्राण प्रतिष्ठा के साथ अन्य भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा।
आपको बताते चले लखीमपुर खीरी तहसील निघासन थाना मझगई के गांव बम्हनपुर में प्राचीन दुर्गा माता मन्दिर स्थापित था जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे पुनः नव निर्माण भव्य माता रानी के मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना दिवस अग्रिम 14/4/25 को किया जाएगा । कलश यात्रा के साथ माता रानी के भजन कीर्तन व ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रमों का क्रम लगातार चलता रहेगा।
