रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ के रस्तीपुर गांव में पानी के पाइप को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
घटना में 85 वर्षीय सोचन और उनकी 70 वर्षीय पत्नी चंद्रज्योति की मौत हो गई। विवाद दुर्गविजय नाम के व्यक्ति से पानी के पाइप को लेकर हुआ था। झगड़े में लाठी-डंडों से हमला किया गया। सोचन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंद्रज्योति ने मंगलवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव लाए गए। डेकुलिया घाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के नाती नीतीश ने बताया कि एक साथ दादा-दादी का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार हुआ।
घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

