मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को दारुलशफा के कामनहाल में प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश प्रभारी बृजमोहन श्रीवास्तव शामिल हुए। उनका पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, गुलदस्तों और शाल भेंटकर भव्य स्वागत किया।
मुख्य अतिथि बृजमोहन श्रीवास्तव ने संगठन की मजबूती और जनसामान्य तक पहुंचने के तौर-तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करने और उनकी मदद करने का निर्देश दिया। प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने संगठन के अब तक के कार्यों, विस्तार, प्रचार-प्रसार और भविष्य की रणनीति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संवैधानिक मुद्दों पर पार्टी के मुखर रुख और संघर्ष की दिशा में पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।
बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में संगठन को और मजबूत करने, कमियों को दूर करने और चुनावी रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उमाशंकर यादव, धनंजय शर्मा, रामप्रीति शर्मा, सलील कुमार सिंह, एम.एल. प्रसाद, प्रवीण कुमार सिंह, मनीष कुमार तिवारी, सम्पूर्णानंद पाण्डेय, शरद मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद शर्मा, जितेंद्र सोनकर, कामिनी शर्मा, सुमन पाण्डेय, पिंकी परवीन, आरिफ मु. खान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।