रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के ब्लाक लखीमपुर की ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या का है, यहां लगभग डेढ़ महीने से पानी टंकी का पानी सप्लाई ठप है। शिकायतकर्ता के द्वारा कई बार 1076 पर फोन करके सूचना दी गई, मगर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई, और ना ही पानी की सप्लाई चालू हो सकी, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 2 महीने पूर्व इस टंकी पर बिजली सप्लाई वाला तार चोरी हो गया था, दो महीने के ऊपर होने के बावजूद आज तक नया तार नहीं पड़ सका, और ना ही आज तक चोरों का पता लग पाया है। आखिर प्रशासनिक अधिकारियों पर इसका असर क्यों नहीं पड़ रहा है, सरकारी धन का दुरुपयोग और चोरी होना इसका जिम्मेदार कौन होगा, सबसे निंदनीय कृत तो तब हुआ जब शिकायतकर्ता के द्वारा पानी सप्लाई को लेकर फोन किया गया, तो कर्मचारियों ने उसको अच्छी खासी नसीहत दे डाली। यहां तक की चोरी की जिम्मेदारी भी शिकायतकर्ता के ऊपर लगा दी, और बोले जब चोरी हुई उस समय तुम कहां थे, जबकि यह जानकारी इन महोदय को वहां पर तैनात गार्ड से लेनी थी, और सारी जिम्मेदारी शिकायतकर्ता के ऊपर ही डाल दी, और बात करते-करते ही अभद्र भाषा का प्रयोग होने लगा, क्या योगी सरकार के द्वारा चलाई गई 1076 शिकायत निवारण की मुहिम शिकायतकर्ताओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के लिए बनाई गई है, जब संबंधित अधिकारी फोन पर जुड़े हों, तो शिकायतकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार होना भी एक बहुत बड़ा विषय बनता है, कि जब बड़ा अधिकारी फोन पर जुड़ा है तब शिकायतकर्ता को किस तरीके से धमकाया जाता है, और अगर यही कोई शिकायतकर्ता डायरेक्ट उस अधिकारी का फोन लगा दे तो उसके साथ क्या होगा, इसका अंदाज आप रिकॉर्डिंग को सुनकर लगा सकते हैं, अब देखना यह होगा कि इस कर्मचारी पर प्रशासन के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।
