मुरली मनोहर पांडेय
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 10.05.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सुनील कुमार iv द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उक्त लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 44967 मामलों का निस्तारण करते हुए 40382750 रुपये का समझौता राशि जमा कराया गया। वही इसमें कुल 1935400 रु0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ। उक्त लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश महोदय श्री सुनील कुमार iv ने 02 आर्बिट्रेशन मामलों का निस्तारण किया।पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर,श्री चंद्रगुप्त द्वारा कुल 44 मामलों का निस्तारण करते हुए रु0-5845000 की क्षतिपूर्ति दिलायी गयी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री मो0 रिजवानुल हक ने 37 वादों का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायाधीश,एस.सी./एस.टी.,श्री हरेन्द्र प्रसाद द्वारा कुल 02 मामलों का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट श्री जनार्दन प्रसाद यादव द्वारा 16 मामलों का निस्तारण करते हुए 9000 रु0 का अर्थदंड जमा कराया, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ0टी0सी0 1 श्री राजीव कुमार वत्स ने 205 विद्युत मामलों का निस्तारण किया। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा0 श्री कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा 3471 मामलों का निस्तारण करते हुए 501260 रु0 का अर्थदंड जमा कराया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती नसेहा वसीम ने 04 मामलों का निस्तारण किया सिविल जज सीनियर डिवीजन एफ.टी.सी श्री सिद्धार्थ चर्तुवेदी द्वारा 107 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन ए.सी.जे.एम. श्रीमती साक्षी सिंह ने 101 मामलों का निस्तारण किया।सिविल जज जू0डि0 सदर श्रीमती प्रियंका शर्मा ने 42 मामलों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट,मऊ प्रियंका आजाद ने 515 मामलों का निस्तारण किया । सिविल जज जू0डि0 मुहम्मदाबाद गोहना श्रीमती अक्षिता सिंह ने 20 मामलों का निस्तारण किया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, मधुबन श्री अमरनाथ ने 31 मामलों का निस्तारण किया।सिविल जज जूनियर डिवीजन, महिलाओं के विरुद्ध अपराध सुश्री काजल श्रीवास्तव ने 03 मामलों का निस्तारण किया।विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रमेश चन्द राय ने 19 मामलों का निस्तारण किया। वही अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, श्री अच्छेलाल गुप्ता ने 01 मामलों का निस्तारण किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न बैंकों एवं बी0एस0एन0एल द्वारा कुल 690 मामलों में निस्तारण किया एवं रु 25549297 बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 38939 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान किया गया। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा. 422 मामलों का निस्तारण किया एवं नगर पालिका द्वारा 151 मामलों का निस्तारित किये गये। विद्युत विभाग द्वारा प्री-लिटीगेशन स्तर पर कुल 138 मामलों का निस्तारण किया गया। बाट माप विभाग द्वारा 11 मामले निस्तारित किए गए।