रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर और फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने बताया कि 5 दिन पहले करणी सेना के लोगों ने रामजीलाल सुमन के काफिले पर टायर से हमला किया।
इस हमले में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और कई लोग घायल हो गए। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने अभी तक हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान सपा नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, सिकंदरपुर विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी और अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती समेत कई नेता मौजूद रहे। सपा नेताओं ने बलिया जेल को अस्थाई जिले पर बनाए रखने की भी मांग की।