देवर अश्लील वीडियो बना कर करता था ब्लैकमेल, 6 लोगों पर केस दर्ज
रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ के मधुबन में एक महिला ने अपने पति और ससुरालजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शादी नीरज यादव से 27 अप्रैल 2024 को हुई थी। महिला के पिता ने मंगनी में 1 लाख और तिलक में 5 लाख रुपये दिए थे। ससुरालवाले दहेज में 5 लाख रुपये और एक कार की अतिरिक्त मांग करते थे।
पीड़िता के अनुसार उसका पति शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनानता था। वह अपने दोस्तों के साथ घर में शराब पीता था। नशे में पत्नी के साथ जबरदस्ती करता था। वह पत्नी को अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।
महिला के अनुसार उसके देवर अजित यादव ने एक दिन बाथरूम में छिपकर महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया। वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। शिकायत करने पर ससुरालवाले उसे ही बुरा-भला कहते थे। यही नहीं एक दिन उसके ससुराल वालों ने उसे मारपीट घर से निकाल दिया गया। वर्तमान में पीड़िता अपने मायका में रह रही है।
पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर उसने उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ से गुहार लगाई। उनके आदेश पर रामपुर थाना पुलिस ने पति नीरज यादव, ससुर राजेंद्र यादव, सास नरमी देवी, देवर अजीत यादव, ननद नेहा यादव और स्नेहा यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपों की जाँच कर रही है।