जिला प्रशासन के खिलाफ हाईकोर्ट में हैबियस कार्पस (बन्दी प्रत्यक्षीकरण याचिका) दायर
रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। एक मई को सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमला व अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में बड़ा प्रदर्शन हुआ। इसी दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार महिला कार्यकर्ताओं सहित सात सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम महिला कार्यकर्ता प्रख्याति खरे, आरती सिंह जनवार , रन्नो दीक्षित, मंजू शर्मा को जमानत पर रिहा कर दिया जबकि संदीप वर्मा, सुधाकर लाला व रमन मनार को रात में जेल भेज दिया। जमानत याचिका के बाद भी एसडीएम लखीमपुर ने आज पांचवे दिन भी जमानत नही दी। अधिवक्ता हाईकोर्ट धीरेंद्र कुमार सिंह व अधिवक्ता अरविंद कुमार वर्मा ने हाईकोर्ट में डीएम, एसडीएम आदि के खिलाफ हैबियस कारपस दायर कर दिया है। अवैध बन्द रखने का आरोप लगाया है। हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर दी है। उधर आज इसी मामले में अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कमला कांत दीक्षित भी डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से मिले और कहा एक अधिवक्ता भी इसी में निरुद्ध हूं। बेल दे दें। फिर भी बेल नही हुई। सपा खेमे में इस प्रकरण को लेकर तनाव है। जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने लखनऊ गए हैं। परिस्थितियों को देखते हुए प्रतीत हो रहा है आज दिनांक 6.5.25 को किसी भी समय मिल सकती है, ज़मानत.!