मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। आज दिनांक 17/05/2025 को सुबह 10 बजे "POK का छोड़ा मौक़ा, मोदी का देश को धोखा" का बैनर लगा कर आम आदमी पार्टी मऊ के ज़िला अध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में मुंशीपुरा पूल मऊ के नीचे एवं ऊपर प्रदर्शन किया और आम जनता को जागरूक किया।
जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि इस बार POK को वापस भारत में शामिल करने का शानदार मौका था लेकिन PM मोदी ने अमेरिका के कहने पर सीजफायर करके वो मौका गंवा दिया।मोदी सरकार के इस फ़ैसले के विरोध में हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।मोदी जी ने भारतीय सेना में 1 लाख 80 हज़ार जवानों की संख्या कम क्यों किया है! अग्निवीर योजना लाकर जवानों की नौकरी 4 साल क्यों कर दिए है।मोदी जी सूट बदल बदल कर पूरी दुनिया की सैर करें लेकिन वक़्त पड़ने पर एक भी देश समर्थन के लिए क्यों नहीं आगे आया।जिस देश में वो जाते हैं देश का भला हो या न हो अडानी को ठेका ज़रूर दिलाते हैं।पाकिस्तान को हथियार देने वाले चीन को लाखों करोड़ का व्यापार क्यों करवाती है।सर्वदलीय बैठक से ग़ायब रहकर बिहार की चुनावी रैली संबोधित करना क्या यह नहीं दिखाता है कि देश से ऊपर चुनाव का नशा है। POK पर कब्जा और बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कराने सुनहरा यह मौक़ा क्यों गवाँ दिए।पहलगाम में हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले दरिंदे आतंकवादियों का अभी तक क्यों नहीं मारा गया है।
मोदी जी आतंकवादी देश पाकिस्तान पर भरोसा कर लें और वो बहादुर भारतीय सेना को ट्रम्प के दबाव में सीजफायर करके रोक देना क्या यह सही निर्णय है। तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार कैसे हमलोग कर लें। ट्रम्प के व्यापार बंद करने की धमकी के कारण सीजफायर आख़िर क्यों।क्या इससे देश वासियों को धक्का नहीं पहुंचा है। आज के कार्यक्रम में गुलशन सिन्हा, ऋषिकेश पाण्डेय,बिपिन कुमार,संजय राजभर,अमित सिंह,अंकुर यादव,हैदर अली आदि साथी उपस्थित रहे।