पूर्व में एआईएमआईएम के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं जावेद
सपा जिला अध्यक्ष राम पाल यादव,महामंत्री अंसार महलूद की मौजूदगी में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष उमेश गिरि ने सौंपा नियुक्ति पत्र
रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। एआईएमआईएम के पूर्व नगर अध्यक्ष कस्बा खीरी के युवा संघर्षशील नेता मो0 जावेद निसार को समाजवादी पार्टी युवजनसभा का नगर अध्यक्ष बनाया गया।
सपा के जिला कार्यालय लोहिया भवन में सपा जिलाध्यक्ष राम पाल यादव, महामंत्री अंसार महलूद, युवाजन सभा के जिलाध्यक्ष उमेश गिरि, सपा नेता शब्बीर बाबा, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र वर्मा, अभय प्रताव सिंह बंटी आदि ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि युवा पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं। सपा हमेशा युवाओं को साथ में लेकर चलती है।
जिला महामंत्री अंसार महलूद ने कहा जब-जब पार्टी को जरूरत पड़ी है युवाओं ने हमेशा कंधे से कांधा मिलकर संघर्ष करते हुए पार्टी को मजबूत किया है। पार्टी हमेशा युवाओं के साथ खड़ी है।
युवजन सभा के जिला अध्यक्ष उमेश गिरि ने कहा कि पार्टी ने युवा और संघर्षशील साथी मो0 जावेद पर विश्वास जताते हुए उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, हम उम्मीद करते हैं कि वह पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष मो0 जावेद निसार ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा सपा की ओर आज प्रदेश का हर नागरिक उम्मीद की नजर से देख रहा है, 2027 के चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
इस मौके पर नवनियुक्त मोहम्मद जावेद के साथ में अजमत अली, चाँद खाँ, सुहेल खां, मेराज अहमद, फजल खां. शोएब अहमद, मो. उमर, धीरेंद्र सिंह. मनीश, एहराज अहमद, सोनू खां और सलीम अंसारी सहित दर्जनों युवा पार्टी में शामिल हुए।
