रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर। पलिया विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बांकेगंज में विधायक रोमी साहनी ने मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने क्षेत्र के तीन गांवों में जाकर पीड़ित परिवारों को कुल 60,000 रुपये की नगद सहायता दी।
सबसे पहले विधायक ग्राम अन्नापुर ग्रांट नंबर 11 पहुंचे, जहां पंकज गौतम पुत्र जमुना प्रसाद की नहर में डूबने से दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। पंकज अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। विधायक ने उनकी पत्नी मीना देवी को 20,000 रुपये की आर्थिक मदद दी और सरकार से शीघ्र सहायता का आश्वासन दिया।
इसके बाद विधायक ग्राम गंगापुर ग्रांट नंबर 10 पहुंचे, जहां जागेश्वर पुत्र लालता प्रसाद की कुछ दिन पूर्व लड़ाई-झगड़े में मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी खिलौना देवी को भी 20,000 रुपये की सहायता प्रदान की गई।
अंत में, विधायक ग्रामसभा सुआबोझ के कपरहा कुआं गांव पहुंचे, जहां राजकुमार निषाद पुत्र मातासेवक की सड़क हादसे में मृत्यु हुई थी। उनकी पत्नी मालती देवी और बच्चों को 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
