रिपोर्ट: प्रिंस प्रजापति
बांसडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेंकटेश मौआर को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि डॉ. वेंकटेश के निलंबन की संस्तुति शासन को भेज दी गई है। वाराणसी में कोर्ट ने डॉ. वेंकटेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के बाद अस्पताल में ओपीडी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं।
हालांकि, डॉक्टरों के व्यवहार में बेचैनी देखी गई। जांच में सामने आया कि 6 तारीख से अमृत फार्मेसी के संचालक और चिकित्सा अधीक्षक के बीच विवाद चल रहा था। डॉ. वेंकटेश ने जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने केंद्र में अनियमितताएं पाई थीं। इसके बाद संचालक संजय तिवारी को नोटिस जारी कर फार्मेसी बंद करने की चेतावनी दी गई थी।
इस विवाद के समाधान के लिए कई बार पंचायत हुई। इसी दौरान डॉक्टर के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया। अब इस पूरे मामले की जांच विभिन्न स्तरों पर की जा रही है। साथ ही पुराने मामले भी सामने आ रहे हैं।
