रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आजमगढ़। जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के बनहर मय चकगजरी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के 12 लोग तथा दूसरे पक्ष के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों में एक दिन पहले भी विवाद हुआ था जिसे समझा बुझाकर शांत कर दिया गया था।
जौनपुर जिले के रहने वाले एक युवक को इस पूरे विवाद का कारण माना जा रहा है युवक का ननिहाल विपक्षी के यहां है और आए दिन युवक दूसरे पक्ष की युवती से मिलता जुलता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई।
इस मारपीट में एक पक्ष से हीरामनी देवी 52, फिरता 45, अमन 18, छोटेलाल निषाद 32, बेचूलाल 46, पवन 14, सुजीत 20, अजीत 24, चमेला 45, घायल हुए वही दुसरे पक्ष से राधिका 40, विजय निषाद 42, उषा 40, सहाबू निषाद 65, अंकुर 10, गीता 40, रेखा 35, काजल 18, विक्की 18, शिवम 18, रीता 35, नेबुला देवी 35 घायल हो गए। वहीं दोनों पक्षों की तरफ से एक दुसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस बारे में अहरौला थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एक पक्ष के सोनू निषाद के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। दूसरे पक्ष के लोगों का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है। फिर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
