रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। बरहज में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उमस भरे मौसम में लगातार हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी है।
सपा नेता विजय रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती से जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के मंत्री और अधिकारी सिर्फ झूठे वादे कर रहे हैं। रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली विभाग के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में प्रदेश की जनता बेहाल है। भाजपा ने स्मार्ट सिटी का वादा किया था, लेकिन सिर्फ स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया है। रावत ने कहा कि जनता इसे नहीं भूलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका हिसाब लेगी।
प्रदर्शन में विकास यादव, अनिल मदेशिया, राहुल तिवारी, संजय मिश्रा, राजू गुप्ता, अनिश गुप्ता, विपिन सिंह, विरेंद्र यादव, अखिलेश कुमार मौर्य और विक्रांत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
