रिपोर्ट: बीके सिंह
जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लाक निघासन की ग्राम पंचायत बम्हनपुर बौधिया के रामाधीन इंटर कॉलेज में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में कई जनपदों की क्रिकेट टीमो ने भाग लिया और अपना अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया जिसमें आज फाइनल मैं पहुंची क्रिकेट टूर्नामेंट की टीमों ने जिसमें बल्लीपुर और बम्हनपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें बल्लीपुर की टीम ने बम्हनपुर की टीम को पराजित करते हुए जीत हासिल की विजेता टीम को मुख्य अतिथि डॉक्टर धीरेंद्र कुमार वर्मा ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया और उसके साथ ही टूर्नामेंट में सहयोग करने वाले व आए हुए समस्त गणमान्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया और समस्त टीमों के खिलाड़ियों काआभार व्यक्त करते हुए बधाई दी।
