मुरली मनोहर पांडेय
मऊ : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) मऊ इकाई ने जिला अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन मऊ के पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आप के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह, विशाल पाण्डेय, उदय नारायण सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया, जिससे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को मजबूती मिली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
