मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में पारम्परिक कारीगरी दर्जी, के प्रशिक्षण हेतु गठित चयन समिति द्वारा दिनांक 25 जून 2025 एवं 26 जून 2025 को साक्षात्कार प्रातः 11:00 बजे से समस्त दस्तावेजों के साथ कार्यालय-जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, मऊ में ट्रेड-दर्जी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार/चयन की प्रक्रिया कमेटी के सदस्यों द्वारा किया जायेगा।