रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ पुलिस ने कुख्यात अपराधी रमेश सिंह उर्फ काका पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। रमेश सिंह आईआर गैंग 212 का सदस्य और प्रदेश स्तर का माफिया है।
सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि थाना कोतवाली नगर में वर्ष 2010 में दर्ज मुकदमा संख्या 1309 में रमेश सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 2 जून 2025 को उनके खिलाफ आरोप तय किए जाने थे। लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।
कोर्ट ने उन्हें 3 जून को फिर से पेश होने का आदेश दिया। लेकिन वह दोबारा भी नहीं आए। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
रमेश सिंह कैथवली गांव के रहने वाले हैं। वह थाना सरायलखन्सी क्षेत्र में रहते हैं। एसपी इलामारन ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए रमेश सिंह पर इनाम घोषित किया है।
