रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के जगदेवा गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता नेहा गोड़ ने अपने पति रमेश गोड़ समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नेहा की शादी 2022 में हुई थी। उनका आरोप है कि ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। विरोध करने पर पूरा परिवार उन्हें जान से मारने की धमकी देता है।
पीड़िता ने मुन्ना गोड़, रमेश गोड़, चुन्नू गोड़ और पुष्पा देवी पर मारपीट का आरोप लगाया है। बैरिया थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
