रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आजमगढ़। आजमगढ़ में मंगलवार को बेलनाडीह गांव के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस टीम ने मामले की सूचना फोरेंसिक टीम को भी दी। टीम जांच पड़ताल में जुटी है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सोशल मीडिया से पहचान कराने के किए जा रहे प्रयास
एसपी सिटी ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। डेडबॉडी की पहचान की जा रही है। इस संबंध में आगे जो भी जांच और कार्रवाई की जा रही है।
