मुरली मनोहर पांडेय
मऊ: मऊ जनपद के परदहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में आज आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान परदहां ब्लॉक में फैली गंदगी का निरीक्षण भी किया गया।
जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि AAP का उद्देश्य जनता की सेवा और संघर्ष है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर गंदगी को अस्वीकार्य बताते हुए कहा, "अगर सफाई कर्मी उपलब्ध नहीं होंगे, तो हम स्वयं सफाई करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों पर गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" उन्होंने सामुदायिक शौचालयों की बदहाल स्थिति, गंदगी और दरवाजों की कमी पर भी चिंता जताई, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
AAP ने मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र और शौचालयों की स्थिति को जल्द सुधारा जाए, अन्यथा परदहां ब्लॉक में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में ऋषिकेश पाण्डेय, अंकुर यादव, सुभाष यादव, मंजीत कुमार, अवधेश मौर्या, महेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
