रिपोर्ट : रंजना तिवारी
देवरिया। जिले के बरहज थाना क्षेत्र के भैया बिजौली गांव में गुरुवार को एक महिला और उनकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रीमा देवी ने बरहज थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
रीमा देवी ने बताया कि वह सुबह गांव के बाहर अपनी बकरी चरा रही थीं। इस दौरान उनकी बकरी पास के एक खेत में चली गई। बकरी को खेत से निकालने से पहले ही खेत के मालिक और कुछ अन्य लोग वहां पहुंच गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए आई उनकी बेटी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसे भी पीटा, जिससे दोनों घायल हो गईं।
पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।