रिपोर्ट : रंजना तिवारी
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के निर्देश पर 338 पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के पथरदेवा मंडल कमेटी की घोषणा की गई। कमेटी के गठन से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का माहौल है।
पथरदेवा मंडल के अध्यक्ष हरीश उर्फ जिप्पू शाही को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर रवींद्र कुशवाहा, संतोष राय, डॉ. विंध्याचल मध्देशिया, विनोद सिंह कुशवाहा, सतेंद्र तिवारी और पूनम देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल महामंत्री के रूप में विवेक दत्त राय और दिनेश चंद्र प्रसाद को चुना गया।
मंडल मंत्री के तौर पर संदीप यादव, प्रवीण सिंह, सुशील पांडेय, विवेक शर्मा, महेंद्र प्रसाद और मंटू सिंह को नामित किया गया। मनोज मिश्रा को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा, अनिल प्रसाद, मृत्युंजय पांडेय, नंदलाल भारती, राजकुमार चौहान और सुनैना गुप्ता को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
पथरदेवा मंडल में कुल 21 शक्ति केंद्र और 102 बूथ हैं, जिनकी जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। कमेटी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने मोबाइल फोन और व्यक्तिगत मुलाकातों के जरिए एक-दूसरे को बधाई दी।
भाजपा नेताओं का कहना है कि इस नए गठन से संगठन को और मजबूती मिलेगी और आगामी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
