4 घंटे चला रेस्क्यू; कटर से काटकर निकाला
रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुज्झी गांव के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। सोनभद्र के पन्नूगंज थानाक्षेत्र के कोटदारी निवासी चालक दीपक कुमार अपने खलासी कालीचरण के साथ गिट्टी लदे डंपर से सोनभद्र से सिवान बिहार जा रहे थे।
रात करीब 12 बजे खुज्झी गांव के सामने चालक की असावधानी से उनका डंपर सामने चल रहे दूसरे डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
घटना के बाद दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को बचाने के लिए मिस्त्री को बुलाया गया। कटर की मदद से केबिन को काटकर चालक और खलासी को बाहर निकाला गया। दोनों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया।
चार घंटे तक लगे जाम को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रूट डायवर्जन के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह आवागमन बहाल किया।
