रिपोर्ट : रंजना तिवारी
देवरिया। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, देवरिया के सभागार में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य संरक्षण में खाद्य सुरक्षा के महत्व और इस दिशा में आम उपभोक्ताओं व खाद्य कारोबारियों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।
गोष्ठी में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने विभिन्न जिज्ञासाएं उठाईं, जिनका समाधान विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II विनय कुमार सहाय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव, प्रेमचंद और राजू पाल उपस्थित रहे। व्यापार मंडल की ओर से प्रदेश व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष शक्ति गुप्ता और नगर अध्यक्ष आकाश मद्धेशिया ने हिस्सा लिया।
