रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ के रतनपुरा की नेहा गुप्ता ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में उपनिरीक्षक का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। वह 18 जून को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली में अपना कार्यभार संभालेंगी।
28 वर्षीय नेहा साहू समाज की पहली महिला हैं, जिन्होंने डायरेक्ट दरोगा बनने का गौरव हासिल किया है। वह रतनपुरा के प्रमुख व्यवसायी और कपिला पशु आहार के डीलर रमेश गुप्ता की बड़ी पुत्री हैं।
प्रशिक्षण के बाद रतनपुरा पहुंची नेहा का व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री और रतनपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम नारायण साहू ने बुके देकर सम्मान किया। नेहा को अभी सहायक स्टेशन मास्टर और नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना है।
नेहा की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेहा ने जिले और गांव का नाम रोशन किया है।
