रिपोर्ट : रंजना तिवारी
भागलपुर/देवरिया। शीतला माता मंदिर, भागलपुर के पावन प्रांगण में 13 और 14 जून 2025 को श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। विगत वर्ष संपन्न श्री श्री 1008 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर पंचकुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, संगीतमय रामचरितमानस पाठ और भव्य भंडारे का आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
संगीतमय रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ 13 जून, शुक्रवार को प्रातः काल में हुआ, जो 14 जून, शनिवार को सुबह सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात शनिवार सायं 4 बजे से श्रद्धालुओं के लिए दिव्य प्रसाद और भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य निवेदक अभय मिश्रा ने इसे पूर्ण श्रद्धा और समर्पण के साथ संपन्न कराया।
इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रमुख श्रद्धालुओं में शत्रुघ्न मिश्रा, राम मिश्रा, रामाज्ञा मिश्रा, गुलाब यादव, जगत जायसवाल, उदय प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, पप्पू सिंह, शत्रुघ्न मौर्य, चंद्रदीप मौर्य, गौरी शंकर मौर्य, श्याम बिहारी मौर्य, महाजन ठठेरा, अमरेश मणि यादव, नन्हे यादव, बिजेंद्र यादव, लाल बाबू यादव, रोशन यादव, संदीप यादव, बृजभूषण यादव, मुलायम यादव, अनिल यादव सहित अनेक भक्तों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।