रिपोर्ट : रंजना तिवारी
सलेमपुर/देवरिया। नवयुवक क्रिकेट क्लब जमुई द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को बारीपुर और सठियाव की टीमों के बीच खेला गया। सठियाव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बारीपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजकों में सत्य प्रकाश सिंह, पुनीत सिंह, विश्वजीत सिंह, अंकित प्रजापति, मोली मद्धेशिया, आलोक मौर्य, शिवम्, स्वीन, रमज़ान, सम्मी अमित, प्रज्ञानंद सिंह, संदीप सिंह, गोलू और पिंटू यादव शामिल थे। सेमीफाइनल में बारीपुर ने ठाकुर कोडरा को और सठियाव ने जमुआ नं. 2 सलेमपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
फाइनल मुकाबले का उद्घाटन समाजसेवी हरिमोहन सिंह ने किया। टॉस जीतकर बारीपुर ने पहले बल्लेबाजी चुनी और 161 रनों का लक्ष्य रखा। सठियाव की ओर से मजहर और समीर ने पारी शुरू की, लेकिन वे ज्यादा रन नहीं बना सके। राहुल ने 62 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला। जवाब में सठियाव ने प्रदीप और विवेक की 22 रनों की साझेदारी के साथ मजबूत शुरुआत की और 162 रन बनाकर जीत हासिल की। बारीपुर की टीम 135 रन ही बना सकी।
शहादत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
