रिपोर्ट : रंजना तिवारी
सलेमपुर, देवरिया। कांग्रेस पार्टी ने आज सलेमपुर में "संविधान बचाओ, कांग्रेस लाओ" मोटरसाइकिल यात्रा और "हर घर कांग्रेस का ध्वज" कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान को बदलने के लिए अलोकतांत्रिक कार्य कर रही है, लेकिन कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहा है।
यात्रा पिपरा मिश्र, भटौली, राजीवनगर, मईल चौराहा, नरसिंहडाड, गहिला, पनिका बाजार, कहांव होते हुए बरठा चौराहे तक जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि भाजपा ने देश को महंगाई के दलदल में धकेल दिया है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने अपराधों में वृद्धि और प्रशासन की विफलता पर भी सवाल उठाए।
यात्रा के संयोजक और अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि आज दलित, अल्पसंख्यक, दबे-कुचले और गरीब समुदाय की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। यात्रा में डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, मार्कंडेय मिश्र, गोविंद मिश्र, प्रेमलाल भारती, सत्यम पांडेय, मनीष रजक, वजीर अहमद, डॉ. रमेश कुशवाहा, अब्दुल जब्बार, आलोक त्रिपाठी, संजीव मिश्र, शिवशंकर सिंह, चंद्रमोहन पांडेय, अवधेश यादव, पन्नेलाल पाठक, आनंद शंकर, रोहित यादव, राहुल मिश्र, डॉ. याहिया अंजुम, रजनीश प्रसाद, चुन्नू श्रीवास्तव, किताबुद्दीन, नुरुल इस्लाम सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
