रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आजमगढ़। आजमगढ़ में एक लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी लेखपाल पीड़ित से पैसे ले रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए तहसीलदार को जांच अधिकारी बनाया गया है। पूरा मामला जहानागांव थाना क्षेत्र के गो-धौरा गांव का बताया जा रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि सदर तहसील में तैनात लेखपाल प्रमोद मिश्रा को एक व्यक्ति कुछ रुपए दे रहा है। जिसमें वह गिनते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि लेखपाल यह पैसे उससे घूस के ले रहे हैं।
एसडीएम सदर नरेंद्र कुमार गंगवार बताया कि लेखपाल प्रमोद मिश्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह किसी से रुपए लेते दिख रहे हैं। यह रुपए किस बात के लिए जा रहे हैं। इसकी जांच के लिए तहसीलदार को जांच सौंपी गई है। इसके अलावा उसको निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिले में लेखपालों के रिश्वत लेने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी बड़ी संख्या में लेखपालों के रिश्वत लेने के वीडियो सामने आ चुके हैं। और कई आरोपियों को निलंबित भी किया जा चुका है।

