रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया के त्रिकालपुर गढ़वार स्थित द होराइजन स्कूल में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विद्यालय में 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण अभियान के तहत 11 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया। प्रार्थना सभा में छात्रों को विशेष शपथ दिलाई गई। छात्रों ने अपने गांव, मुहल्ले और कॉलोनी में कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य ने छात्रों को पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पेड़ हमें ऑक्सीजन और छाया प्रदान करते हैं। पेड़ जीवन के लिए आवश्यक तत्वों का स्रोत हैं।
कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य पियूष श्रीवास्तव, मीनू सिंह, आकांक्षा पाण्डेय और अभय गुप्ता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


