रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
कोतवाली करनैलगंज के बालपुर चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हलधरमऊ के पतिसा निवासी भरत लाल के रूप में हुई है।
घटना चौरी चौराहे पर बीआरसी के पास हुई। पतिसा के प्रधान अवधेश शुक्ला के अनुसार, भरत लाल अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बालपुर चौकी प्रभारी उत्कर्ष सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


